Teaching plan lesson 2
("संख्याओ की तुलना")
![]() |
Lesson plans |
दिनांक | कक्षा | विषय | समय | कालांश |
---|---|---|---|---|
4 | गणित | 40 मिनट |
1)लर्निंग आउटकम -: 6 अंको की संख्याओं को आरोही व अवरोही क्रम में लिख पाएंगे और किसी दी गई संख्या की अगली या पिछली संख्या को पहचान पाएँगे।
2)प्रकरण -: "सख्याओं की तुलना"
3)सीखने-सिखाने की सामग्री -: मोबाइल फोन में दीक्षा एय पर उपलब्ध सामग्री पाठ्यपुस्तक, कार्यपुस्तिका ।
4)सीखने-सिखाने की प्रक्रियाएँ -:
क्रमांक | चरण | समय | आकलन के तरीके |
---|---|---|---|
क) | क) शिक्षण के प्रारम्भ में: बच्चों को अलग-अलग संख्याओं के समूहों में बैठाकर हम उनसे निम्न प्रश्न पूछते हैं i) अपने समूह में बच्चों की संख्या बताओ ? ii) किस समूह मे सबसे ज्यादा बच्चे है? iii) किस समूह में सबसे कम बच्चे हैं ? iv) क्या हम इन संख्याओ को बढ़ते या घटते क्रम में बता सकते हैं? | 10 मिनट | अवलोकन व प्रश्नोत्तर सुनकर |
ख) | शिक्षण के दौरान - शिक्षक बच्चों को U आकार में बैठाकर पूछते है कि अगर ट्रैक्टर में 2000 ईंटें तथा ट्रक में 4000 ईंटें आते हैं तो किस में ज्यादा ईंटें आते हैं ? बच्चो द्वारा प्राप्त उत्तर पर चर्चा के उपरान्त शिक्षक इसे इस तरह समझाते हैं-: 4000 में हजार के स्थान पर अंक=4 2000 में हजार के स्थान पर अंक = 2 4>2 इसलिए 4000>2000 ट्रक में ट्राली से अधिक ईंटें आएंगे। इसी प्रकार आरोही अवरोही व क्रम के बारे में बताएँगे। इसी के साथ संख्या की पूर्ववर्ती संख्या तथा अनुवर्ती संख्या ज्ञात कराएँगे । | 25 मिनट | अवलोकन व देखकर |
ग) | शिक्षण के बाद में - शिक्षक श्याम- पट्ट पर निम्नलिखित संख्या लिखकर उनमें बच्चों से छोटे या बड़े का चिन्ह लगवाते हैं- क)605 __ 680 ख)6536__ 5349 ग)68845__68805 | 5 मिनट | अवलोकन |
5)गृहकार्य : नीचे लिखी संख्याओं की पूर्ववर्ती और अनुवर्ती संख्या लिखो-
संख्या
क) 9779
ख) 67895
ग) 91000
घ) 90100
च) 32875
6)शिक्षक की आगामी योजना - शिक्षक पाठ को अगले दिन भी पढ़ाएगें एवं बच्चों को आ रही कठिनाईयों को हल करेंगे और आगे की पाठ योजना बनाएगें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Leave your comment below